साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज। माघ एकादशी यानि जया एकादशी पर गुरुवार को श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री खाटू वाले श्याम का निशान यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा स्थानीय चौक बाजार स्थित रामनाथ ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास से निकाली गई। इसमें मारवाड़ी समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा नगर भ्रमण के दौरान शामिल श्याम भक्त खाटू श्याम का जयकारा करते व भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद निशान यात्रा का समापन स्थानीय पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर में हुआ। इसके बाद मंदिर में एकादशी का पूजन पुरोहितों ने विधिवत रूप से संपन्न कराया । पूजा के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। निशान यात्रा में संगीता गुप्ता, सरिता पोद्दार, बबीता अग्रवाल ,कविता शर्मा, रानी गुप्ता, ललिता डोकानिया, रूबी तमाखूवाला, अनुसू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.