मथुरा, अप्रैल 10 -- कोतवाली अंतर्गत बंगालीघाट क्षेत्र में यमुना पुल से बुधवार दोपहर छलांग लगाने वाले युवक का शव दूसरे दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी शिनाख्त जयसिंहपुरा खादर निवासी ओमी के रूप में हुई। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बना कर मरने की बात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चलें कि बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बंगाली घाट क्षेत्र स्थित पुल से एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी थी। इसकी सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई थी लेकिन वह नहीं मिल सका था। गुरुवार सुबह से ही पुलिस ने गोताखोरों से युवक की यमुना में तलाश कराई और दोपहर करीब दो बजे युवक के शव को बरामद किया। वही दूसरी ओर बुधवार सुबह से जयसिंहपुरा खादर निवासी ओमी जोशी के गायब होने पर उनके परिजन वहां आए। उन्होंने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.