जयसिंहपुर में भवन गणना कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक सम्मानित
सुल्तानपुर, जून 21 -- गोसाईगंज, संवाददाता जयसिंहपुर क्षेत्र में गृह सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य पूर्ण करने वाले दो प्रगणकों को तहसीलदार मयंक मिश्रा ने सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।शासन स्तर पर इस समय गृह सूचीकरण एवं भवन गणना (एचएलबी) का कार्य प्राथमिकता पर है। यह कार्य अपने क्षेत्र में सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रगणकों विशाल सिंह और आशीष सिंह को तहसीलदार मयंक मिश्रा व प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तहसीलदार ने कहा कि प्रगणकों ने निर्धारित समयावधि में जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य संपन्न कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तहसीलदार ने खंड शिक्षा अधिकारी को बेहतर कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशंसा पत्र प्रेषित करने को कहा है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.