सुल्तानपुर, अप्रैल 9 -- जयसिंहपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बेलहरी में बने क्रय केन्द्र पर खरीद शुरू कर दी गई। वहीं महुआरी आशापुर के गेंहू क्रय केन्द्र पर सन्नाटा पसरा रहा। जयसिंहपुर में गेंहू खरीदे जाने के लिए जयसिंहपुर प्रथम, जयसिंहपुर द्वितीय (बेलहरी में संचालित), पीढ़ी प्रथम, पीढ़ी द्वितीय, दियरा प्रथम, दियरा द्वितीय, बी.पैक्स बढ़ौनाडीह, पारसपट्टी, पदारथपुर, बी.पैक्स महुआरी आशापुर, सहकारी संघ जयसिंहपुर को क्रय केन्द्र बनाया गया है। जिसमें आसपास के किसानों के मुताबिक महुआरी आशापुर के सेंटर पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...