चक्रधरपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को चक्रधरपुर शहर जयश्री राम के नारों से गूंज उठा। चक्रधरपुर में रामनवमी का त्योहार बहुत ही खास होता हैं। सुबह से ही चक्रधरपुर के सभी हनुमान मंदिरों तथा अखाड़ों में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंदिरों में ध्वज स्थापना की गई। शाम पांच बजे के बाद सभी रामनवमी अखाड़ों का जुलूस निकलना शुरू हुआ। शाम साढे 6 बजे के बाद चक्रधरपुर के पवन चौक पर रामनवमी अखाड़ों का पहुंचना शुरू हुआ। सबसे पहले देवगांव उसके बाद गुदड़ी बाजार अखाड़ा समिति का झंडा पवन चौक पर पहुचा। इसके बाद अन्य अखाड़ा समितियों का झंडा पहुंचना शुरू हुआ। पवन चौक में पारंपरिक हथियारों से लैस बजरंगी जमकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनकी निगेहबानी प्रशासन के लोग लगातार कर रहे थे। रामनवमी को लेकर शहर की कई सड़कें सुनसान थीं। हर गली-मोहल्ले व...