हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। जयश्री हॉस्पिटल, मुखानी ने सोमवार को चौहान मेडिकल प्रांगण, चोरगलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों को परामर्श देने के साथ निशुल्क दवाइयां बांटी गईं। इस दौरान डॉ. जयश्री तिवारी, डॉ. शैलजा डंगवाल तिवारी, डॉ. सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. प्रदीप पंत, डॉ. पूजा, सीईओ बिपिन त्रिपाठी, एनएस नेहा, मनोज उपाध्याय, पंकज पंत, ज्योति पांडे, रवीना और नीरज मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में मोहन सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, भारत, मंगल सिंह, दीपक चौसाली, ललित, ग्राम प्रधान ज्योति, कमल, हेम, दिनेश ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...