देहरादून, दिसम्बर 11 -- मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण केंद्र की ओर से गुरुवार को राजपुर रोड स्थित होटल डैफोडिल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जौनसार-बावर चकराता क्षेत्र में शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही जयराम सिंह मेमोरियल शिक्षण और नारी उत्थान समिति सहित कई संस्थाओं को समाज के उत्थान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में का शुभारंभ एडीजी अभिसूचना अभिनव कुमार और पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद उन्होंने समिति की ओर से सचिव जयपाल सिंह तोमर ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार केंद्र के सचिव डॉ. कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि समिति सरकारी स्कूलों, शिशु मंदिरों और विद्याभारती संचालित विद्यालयों में पुस्तकाल...