धनबाद, मार्च 11 -- सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गिरफ्तार करने गई पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने, पुलिस बल पर समर्थकों की ओर से हमला करने के मामले की सुनवाई मंगलवार को एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन पर अदालत ने अभियोजन को प्रतिउत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत में विधायक जयराम महतो समेत अन्य आरोपी गैर हाजिर थे। उनकी ओर से उनके अधिवक्ता राखोहरी महतो ने पैरवी की। प्राथमिकी रितेश कुमार महतो अवर निरीक्षक नगरी थाना के शिकायत पर बीएसटी थाना बोकारो में दो मई 2024 को दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के मुताबिक जयराम महतो के विरुद्ध रांची की अदालत से गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट निर्गत हुआ था। वारंट के आधार पर पुलिस जयराम को गिरफ्तार करने के लि...