फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। जयराम नगर से जोनिहा तक का आवागमन करने वाले लोगों को जल्द राहत मिल सकेगी। दरअसल, संकरे और उबड़ खाबड़ मार्ग से आवागमन करने वालों को राहत दिलाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का काम करवाया जाएगा। काम को मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया के पूरी होने के बाद अब काम शुरू करवाए जाने का तानाबाना बुना जा रहा है। आबादी भाग में बनेगा सीसी मार्गफतेहपुर बहुआ हिनौता मार्ग में शामिल जयराम नगर से जोनिहा तक के करीब 20 किमी मार्ग में आबादी वाले भाग में सीसी रोड बनवाई जाएगी। एई कुमार गौरव ने बताया कि आबादी वाले भाग में करीब तीन किमी सीसी का काम करवाया जाएगा। जबकि शेष 17 किमी के मार्ग में डामरीकरण का काम करवाया जाएगा। जिससे लोगो को राहत मिल सकेगी।40 करोड़ से कराया जाएगा कामजय...