रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- नववर्ष के जश्न में यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बना लिया है। इसमें जयराम चौक से चंद्रभागा पुल तक सवारी वाहनों के लिए जीरो-जोन घोषित किया गया है। जबकि, तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी पुलिस ने की है। पुलिस का यह ट्रैफिक प्लान 31 दिसंबर से शहर में लागू कर दिया जाएगा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार के मुताबिक नववर्ष पर शहर में ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। सुबह से लेकर देर रात तक जवान चेकिंग में एल्कोमीटर के साथ वाहन चालकों की जांच भी करेंगे, जिसमें नशे में वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के तहत चंद्रभागा नदी, त्रिवेणीघाट और चारधाम ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.