जयराम को आरोप गठन तक हर डेट पर कोर्ट में लगानी होगी हाजिरी
धनबाद, सितम्बर 22 -- बरवाअड्डा थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार, धक्का-मुक्की और गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने के प्रयास के मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो समेत चार आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई है। एमपी एमएलए कोर्ट के जज सह अपर सत्र न्यायाधीश 16 डीसी अवस्थी की अदालत ने जयराम कुमार महतो, सुशील मंडल उर्फ सुशील कुमार, महेंद्र साव उर्फ महेंद्र प्रसाद साव और राजकुमार मंडल को अग्रिम जमानत के लिए कई शर्तें लगाई हैं। अदालत ने जमानत देते हुए स्पष्ट किया है कि चारों आरोपियों को चार्जफ्रेम होने तक हर तारीख पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना होगा। किसी एक तारीख पर भी आरोपी के उपस्थित नहीं होने पर निचली अदालत को संबंधित आरोपी का जमानत बंधपत्र रद्द करने की स्वतंत्रता होगी। अदालत ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तारी या आत्मसमर्पण की स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.