रिषिकेष, अप्रैल 27 -- सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणामों में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्कूल के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि शिक्षा जीवन निर्माण का आधार है। किसी बच्चे को बेहतर शिक्षा देना जितनी संतुष्टि प्रदान करता है, वह कहीं और नहीं मिलती। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा 150 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया। सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जयराम आश्रम पहुंचे और विद्यालय की इस उपलब्धि पर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज को शॉल व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.