चंदौली, अगस्त 17 -- नौगढ़। जयमोहनी रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में जंगल की जमीन को समतल करने के दौरान रविवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रैक्टर को कल्टीवेटर सहित मौके से पकड़ा। वनकर्मियों को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चालक की पहचान बजरंगी पुत्र दशरथ, निवासी कर्माबांध के रूप में की गई। उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम और वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...