जयमाल स्टेज पर बैठने को लेकर मारपीट के बाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार
हरदोई, मई 13 -- बेहटा गोकुल (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेरा में आयोजित एक विवाह समारोह उस समय विवाद का रूप ले बैठा जब जयमाल स्टेज पर बैठने को लेकर वर और कन्या पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। घटना के बाद दुल्हन ने विवाह करने से इनकार कर दिया। इससे बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 12 मई को ग्राम बरखेरा निवासी पूर्व प्रधान विक्रम लाल वर्मा की पुत्री का विवाह ग्राम अंतरछा खुर्द थाना बिलग्राम निवासी वीरेश कुमार के साथ तय था। बारात बड़े धूमधाम से पहुंची। स्वागत और द्वारचार की रस्में शांतिपूर्वक हुईं। जयमाल की तैयारी के दौरान वर पक्ष के भाई और बहनोई के स्टेज पर बैठने को लेकर कन्या पक्ष से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.