जयमाल में हर्ष फायरिंग, बक्सर के बाराती को लगी गोली
आरा, मई 14 -- -भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव में बुधवार की रात हुई घटना -जख्मी बाराती का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज -मामले की छानबीन और फायरिंग करने वाले की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव गांव में बुधवार की रात एक बारात में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। इसमें बक्सर निवासी एक बाराती गोली लगने से जख्मी हो गये। गोली उनके बाएं हाथ में लगी है। जख्मी बाराती बक्सर जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी स्व. साहब यादव के 45 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव हैं। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
घटना का विवरण वहीं, फायरिंग व बाराती को गोली लगने से अफरातफरी और भगदड़ मच गयी। बाराती और सराती भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तब स्थिति शां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.