जयमाल के बाद 'महाभारत', बारातियों के लिए मुसीबत बन गया दूल्हे का लालच, शादी में जमकर चलीं कुर्सियां
झांसी, मई 27 -- Shadi-Barat News: शादी बारात में छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर ही झगड़े हो जाते हैं। कई बार ये झगड़ा बाराती और जनाती दोनों के लिए मुसीबत बन जाता है। यूपी के झांसी से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां जयमाल के बाद 'महाभारत' हो गई। वजह थी दूल्हे का लालच। जयमाल के बाद दूल्हे ने दहेज में अतिरिक्त पैसों की मांग कर दी। पहले तो लड़की वालों ने समझाया-बुझाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो बात मारपीट तक पहुंच गई। शादी में जमकर बवाल हो गया। दोनों ओर से कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। शादी में आए मेहमानों के बीच भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी जब दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। कुछ लोग तो अपनी जान बचाकर भाग निकले। पूरी घटना गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसका वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.