मुंगेर, अप्रैल 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतलुपुर पंचायत अंतर्गत जमीनडिग्री गांव के वार्ड नंबर-5 में बीती रात शादी का उल्लास उस वक्त चीख-पुकार में बदल गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर व बेगूसराय में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीनडिग्री गांव निवासी किशन दास के घर में विवाह समारोह चल रहा था। रात में जैसे ही वधू जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची, तभी शाह टोला और दास टोला के बीच पुराने विवाद ने तूल पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल बताया जा रहा है कि दोनों टोलों के बीच कई दिनों से तनातनी चल रही थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि संजय और गुरुदेव...