छपरा, अप्रैल 18 -- पुलिस ने इलाज के लिए पहुंचाया मछुआरों ने युवती की बचाई जान मांझी। यूपी व बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शनिवार को एक युवती ने 50 फुट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में छलांग लगाते ही आसपास मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों ने कड़ी मशक्कत करके डूब रही युवती को नौका के सहारे गहरे पानी से बाहर निकाल लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने पुलिस की गश्ती वाहन पर लादकर बेहोश पड़ी युवती को मांझी सीएचसी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- जहरीले कीड़े के काटने से तीन वर्षीय मासूम की मौत जख्मी युवती मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के मियां पट्टी की निवासी बताई जाती है। बहू के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई मकेर। थाना क्षेत्र...