गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से जारी प्रशासनिक अधिसूचना के अनुसार जयप्रकाश यादव को गाजीपुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले कौशांबी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। उच्च न्यायालय की ओर से दो जुलाई को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत गाजीपुर के वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय का स्थानांतरण शाहजहांपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब जयप्रकाश यादव गाजीपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...