पटना, अक्टूबर 11 -- संपूर्ण क्रांति विचार मंच ने शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। मंच के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंच के अध्यक्ष भाई रघुपति ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अटूट विश्वास था। भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ थे। निरंकुश शासन और आपातकाल से देश को मुक्त कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। समाज व देश की बेहतरी का मार्ग संपूर्ण क्रांति से होकर ही निकलता है, जिसकी आज समाज और राष्ट्र को जरूरत है। मौके पर पूर्व मंत्री अखलाख अहमद, रघुपति सिंह, महेंद्र प्रताप, रामबिहारी सिंह, यशोवर्धन राठौड़, राजकिशोर सिंह, बीके सिंह, राजू शर्मा समेत अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.