देवरिया, अक्टूबर 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने बताया कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है तो जन आंदोलन के माध्यम से सत्ता का नकेल कैसे कहा जाता है? । जिलाध्यक्ष ने कहा कि समय की मांग है कि जैसे लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने घोषित आपातकाल के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया, वैसे ही हमें अघोषित आपातकाल के खिलाफ भी संघर्ष का शंखनाद करना होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड करना संविधान में हमारे अभिव्यक्ति की आजादी का अतिक्रमण है। यह अघोषित आपातकाल की निशानी है। हृदयनरायण जायसवाल, लोकतंत्रक रक्षक सेनानी बिहारी लाल भारती, विरेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.