पटना, मार्च 16 -- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पावर सब स्टेशन के तहत 11 केवी जयप्रकाश नगर फीडर मंगलवार को दिन में 11 बजे से 2 बजे तक बाधित रहेगा। पटना बिजली आपूर्ति प्रतिष्ठान (पेसू) के अनुसार यह शटडाउन 11 केवी बिजली लाइन के रि-कंडक्टरिंग के लिए लिया गया है। इस फीडर के बंद रहने से उक्त अवधि में जय प्रकाश नगर रोड नंबर 4 से रोड नंबर 9 तक और श्रीनगर रोड की बिजली बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...