बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- जहांगीराबाद की कृषि अनाज मंडी में मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को जयप्रकाश गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृपाल सिंह लोधी को 11 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मंडी समिति के कृषक विश्रामगृह में सुबह 10 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जो चुनाव अधिकारी चौधरी बनी सिंह और ओमप्रकाश गोयल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 265 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद हुई मतगणना में जयप्रकाश गर्ग को 138 मत प्राप्त हुए, जबकि कृपाल सिंह लोधी को 127 मत मिले। इस प्रकार जयप्रकाश गर्ग को 11 मतों से विजयी घोषित किया। चुनाव में तीसरे प्रत्याशी अमित गोयल का खाता भी नहीं खुल सका। बताया गया कि उन्होंने मतदान से पहले ही कृपाल सिंह लोधी को अपना समर्थन दे दिया था, जिसके चलते उन्हें कोई मत प्राप्त...