जयपुर हाफ मैराथन में बांकेबाजार के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर
गया, जुलाई 19 -- प्रखंड के खजुरिया गांव निवासी और भारतीय सेना में कार्यरत चंदन कुमार ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित गलटा जी धाम हाफ मैराथन की पांच किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल 698 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। मैराथन संचालक जसविंदर सिंह ने चंदन कुमार को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चंदन कुमार लंबे समय से शेरघाटी अनुमंडल में एथलेटिक्स के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें अनुमंडल में एथलेटिक्स का जन्मदाता भी कहा जाता है। उनकी सफलता पर एमसीएसआर एथलेटिक्स संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी। उनकी उपलब्धि से बांकेबाजार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.