फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद। कादरी गेट के मोहल्ला श्याम नगर निवासी विनीत कुमार पाठक शनिवार को प्राइवेट बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिले। वह जयपुर से प्राइवेट बस से घर लौट रहे थे। बस में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और बस अड्डे पर पहुंचने पर वे अचेत अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुए हैं। सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भाई अखिलेश ने भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...