नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- राजधानी जयपुर से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सेंट्रल जेल में तैनात राजस्थान आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (RAC) के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे और RAC में शोक की लहर है।टॉवर नंबर-2 पर ड्यूटी के दौरान उठाया कदम मिली जानकारी के अनुसार, RAC का जवान गिरधारी लाल जयपुर सेंट्रल जेल के टॉवर नंबर-2 पर ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही उसने अचानक अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से जेल परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घायल जवान को संभाला।गंभीर हालत में SMS अस्पताल ले जाया गया घटन...