जयपुर, अगस्त 19 -- राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर सियासी टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को चुनौती देते हुए उनके कार्यकाल के दौरान बने या बेहतर हुए 10 सरकारी स्कूलों की जानकारी मांगी है। रांका का कहना है कि वे बंगाल में तीन दिन बिताने के बाद जयपुर लौट रहे हैं और अब अपनी टीम के साथ राजस्थान के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को टैग करते हुए लिखा- "मदन दिलावर जी, आपके लिए एक ऑफर है। आपके कार्यकाल के दौरान बने 10 सबसे शानदार स्कूल बताइए। मैं और मेरी टीम वहां का भी दौरा करेगी। आपके पास दिखाने के लिए ऐसे 10 स्कूल तो होंगे ही।" रांका के इस बयान के बाद सरकारी स्कूलों की स्थिति, सुविधाओं औ...