जयपुर, मार्च 28 -- राजधानी जयपुर से अजमेर, दिल्ली और सीकर सहित अन्य शहरों की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने विभिन्न नेशनल हाईवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इस फैसले के बाद खासतौर पर कमर्शियल और भारी वाहनों से सफर करने वालों को ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा।कई प्रमुख टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें एनएचएआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जयपुर से जुड़े प्रमुख हाईवे और टोल प्लाजा पर नई दरें लागू की जाएंगी। इनमें जयपुर-दिल्ली पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया और बड़गांव, जयपुर रिंग रोड पर सीतारामपुरा और हिंगोनिया, तथा जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर भी टोल दरो...