जयपुर में NIMS यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट का शव फंदे से लटका मिला; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
जयपुर, अगस्त 27 -- जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी के एक 20 वर्षीय स्टूडेंट का शव बुधवार रात (26 अगस्त) एक निजी हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे से बदबू आने के बाद हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को खुलवाया और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के लोटेसर निवासी मोहित सैनी के रूप में हुई है। मोहित निम्स यूनिवर्सिटी में सीपीटी सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था और यूनिवर्सिटी के सामने स्थित सनराईज हॉस्टल में रह रहा था।कमरे से बदबू आने पर साथियों को हुआ शक चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे हॉस्टल के छात्रों ने पुलिस को सूचना दी थी। छात्रों ने बताया कि मोहित के कमरे से काफी समय से बदबू आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.