जयपुर, अगस्त 3 -- फ्रेंडशिप डे पर गुलाबी नगरी में इंसानों की नहीं, बल्कि उनके चार पैरों वाले दोस्तों की सबसे खास पार्टी देखने को मिली। जयपुर नगर निगम की ओर से आयोजित पेट कार्निवाल में डॉग्स और कैट्स के लिए 8 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा यानी 32 वर्गफीट का विशाल पिज्जा तैयार किया गया। नगर निगम का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पेट पिज्जा है। इतना ही नहीं, एक ही दिन में 2000 से ज्यादा पेट्स का रजिस्ट्रेशन कर एक और रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया है। अब इन दोनों उपलब्धियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।डॉग्स के लिए बना मेगा पिज्जा बना आकर्षण का केंद्र कार्निवाल में सबसे ज्यादा चर्चा 32 वर्गफीट के उस खास पिज्जा की रही, जिसे खास तौर पर डॉग्स और अन्य पालतू जानवरों के लिए तैयार किया गया। इस विशाल पिज्जा को छोटे-छोटे बॉ...