नई दिल्ली, अगस्त 31 -- जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों में से 145 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं, जबकि 5 वार्डों में अभी नामों पर विचार किया जा रहा है। सूची जारी होते ही जयपुर के राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी की सूची में कई चर्चित और नए चेहरों को जगह मिली है। सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को वार्ड नंबर 87 से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड नंबर 110 से टिकट दिया गया है। पार्टी ने निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को इस बार टि...