जयपुर, जुलाई 22 -- यह भी पढ़ें- अलवर के पाटा गांव में भड़की हिंसा; पूर्व BJP जिला अध्यक्ष के परिवार पर हमला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने के लिए जयपुर में पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने कमिश्नरेट कार्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई तथा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता बेहोश हो गई, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधायक प्रत...