जयपुर में 4 पैंथरों ने मिलकर किया बंदरों का शिकार; कैमरे में कैद वीडियो
जयपुर, जून 24 -- जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में रामगढ़ बांध के नजदीक स्थित मां जमवाय माता मंदिर की पहाड़ियों में मंगलवार शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को रोमांचित भी किया और हैरान भी। शाम करीब 6 बजे पहाड़ी इलाके में एक साथ चार पैंथर दिखाई दिए। इन पैंथरों ने बंदरों के एक झुंड को घेर लिया और कुछ ही मिनटों में दो बंदरों का शिकार कर लिया।पहाड़ियों में अचानक दिखे चार पैंथर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मां जमवाय माता मंदिर के आसपास की पहाड़ियों में बंदरों का एक बड़ा झुंड घूम रहा था। इसी दौरान चार पैंथर अलग-अलग दिशा से वहां पहुंचे। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई एक-दो पैंथर होंगे, लेकिन जब चारों पैंथर एक साथ नजर आए तो हर कोई हैरान रह गया। यह भी पढ़ें- डोटासरा और उनके समधी पर किरोड़ी का बड़ा आरोप; आखिर क्या है OBC सर्टिफिकेट व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.