नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- जयपुर में चोरों ने ऐसा हाथ साफ किया कि पुलिस भी चकरा गई। टोंक रोड पर राडो के शोरूम का शटर तोड़कर बदमाश महज 30 से 35 मिनट में करीब 4 करोड़ रुपए की 251 महंगी घड़ियां समेट ले गए। वारदात के बाद आरोपी ऐसे गायब हुए कि उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को करीब 3 हजार किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। 800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, 50 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई और निगरानी नेपाल सीमा तक पहुंची। आखिरकार 26 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने बिहार के मोतिहारी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान एक आरोपी ने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन इस बार उसकी चाल उलटी पड़ गई और पैर फ्रैक्चर हो गया।30 मिनट में शोरूम साफ, 251 घड़ियां लेकर हुए फरार मामला जयपुर के टोंक रोड पर ग्लास फैक्ट्री के पास स्थित राडो घड़ी शोरू...