जयपुर में 3rd ग्रेड टीचर्स का प्रदर्शन,प्रशासन ने माइक बंद किए , टॉयलेट पर जड़ा ताला
जयपुर, अगस्त 6 -- राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादलों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज हो गया है। राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर दूसरे दिन भी हजारों शिक्षक धरने पर डटे रहे। आंदोलन की खास बात यह रही कि कई शिक्षक अपने बच्चों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर अपने माता-पिता के तबादले की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रेड थर्ड टीचर्स का कहना है कि वे वर्षों से एक ही स्कूल में कार्यरत हैं, लेकिन सरकार लगातार उनके तबादलों को टाल रही है। उनका आरोप है कि प्रदेश में प्रिंसिपल, फर्स्ट ग्रेड और सेकेंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले किए जा चुके हैं, लेकिन केवल ग्रेड थर्ड शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे में वे तत्काल ट्रांसफर नीति लागू कर तबादलों की प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर अड़े हुए हैं।बच्चों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.