नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- राजस्थान के दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव में जयपुर की 150 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। शहर में वोट डालने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा प्लान तैयार किया है, जिसमें सिर्फ मतदान के दिन ही नहीं, बल्कि 14 सितंबर को आने वाले चुनाव नतीजों के बाद भी पुलिस का पहरा जारी रहेगा। जयपुर में कुल 2250 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 551 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर सामान्य बूथों के मुकाबले अतिरिक्त पुलिस जाब्ता और आरएसी की तैनाती रहेगी।2250 बूथ, 551 संवेदनशील... यहां ज्यादा रहेगा पहरा एडिशनल कमिश्नर कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव पचार के मुताबिक जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड में शुक्रवार को दूसरे चरण के तहत मतदान होगा। इसके लिए 2250 इलेक्शन बूथ बनाए गए हैं। सामान...