जयपुर में 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में मतदान, 20 नवंबर को मतगणना
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। जिला परिषद के 22 वार्ड और 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों में सदस्य चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान कैसा रहता है और किस प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा वोट पड़ते हैं। पहले चरण में जयपुर जिले के कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3 लाख 84 हजार 195 पुरुष और 3 लाख 59 हजार 445 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 22 वार्डों में 60 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 146 पंचायत समिति वार्डों में 415 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को सीकर रोड स्थित भवानी निके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.