नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- जयपुर में इंदिरा गांधी नगर के मुख्य 200 फीट रोड पर हाउसिंग बोर्ड ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर डेढ़ बजे तक चली। इस दौरान जेसीबी की मदद से करीब 20 स्ट्रक्चर तोड़े गए। इनमें 5 दुकानें और कुछ पुराने खाली मकान शामिल थे। अतिक्रमण हटने से सड़क के बंद हिस्से को खोलने और यातायात सुचारू करने का रास्ता साफ हुआ है। जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में इंदिरा गांधी नगर स्थित 200 फीट रोड पर हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे बने स्ट्रक्चरों को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से दुकानों और पुराने मकानों को तोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से सड़क पर यातायात में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद है।सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्...