नई दिल्ली, जनवरी 5 -- जयपुर में स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में लगातार बढ़ती सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जयपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जयपुर कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक, जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सामान्य रूप से संचालित होंगे। विंटर वेकेशन के बाद फिर बढ़ी परेशानी गौरतलब है कि राजस्थान में 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश (विंटर वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.