नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- राजस्थान के शिक्षा क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बेगाना, जिला बारां में कार्यरत भूगोल व्याख्याता मनोज करोलिया को दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ अनैतिक दुराचार और ब्लैकमेल के आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद राज्य सेवा से तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है।किशोर छात्रा के साथ लंबे समय तक चल रहा शोषण जानकारी के अनुसार, सत्र 2020-21 में कक्षा 10 की छात्रा को आरोपी व्याख्याता ने बहला-फुसलाकर शोषित किया। उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। यह मामला न केवल छात्रा के लिए भयावह था, बल्कि स्कूल की प्रतिष्ठा पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।जांच में खुले कई चौंकाने वाले तथ्य घटना के सामने आने के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकान...