मुंगेर, अप्रैल 7 -- धरहरा, एक संवाददाता। जयपुर में आयोजित एक समारोह में पीएम श्री मध्य विद्यालय कलारामपुर जमालपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया। 5 अप्रैल को सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय, जगतपुरा (जयपुर) के कालिंदी ऑडिटोरियम में भाव्या फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश एवं विभिन्न प्रदेशों की करीब 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदीप कुमार को इंटरनेशनल मैत्री सम्मान एवं ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026 से नवाजा गया। सम्मान मिलने पर प्रदीप कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने बताया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज में बाल विवाह उन्मूल...