जयपुर में रेल मंत्री के कार्यक्रम में बिजली ने कर दी किरकिरी; ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में 3 बार बिजली गुल
नई दिल्ली, जून 11 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था तक कई सवाल खड़े कर दिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। खास बात यह रही कि उस समय मंच पर रेल मंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे।अचानक छाया अंधेरा, मीडिया हॉल में पसरा सन्नाटा कार्यक्रम सामान्य रूप से चल रहा था और रेल मंत्री मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। देखते ही देखते पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया। कुछ क्षणों के लिए मीडिया कर्मियों और मौजूद लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। हालांकि कार्यक्रम को रोका नहीं गया और रेल मंत्री ने बिना किसी व्यवधान के अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.