जयपुर, अगस्त 7 -- राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश का असर राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में देखने को मिला। लगातार बारिश के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का विशेष विमान लैंड नहीं कर सका और उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, चूरू में कई घरों में पानी घुस गया, धौलपुर में सड़कें जलमग्न हो गईं और डीग जिले में लगातार बारिश के चलते दो मंजिला मकान ढह गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 20 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। विभाग का कहना है कि नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।जयपुर में रातभर बरसते ...