जयपुर में भाजपा- कांग्रेस उम्मीदवारों की आज अंतिम परीक्षा ; नए टिकट फार्मूले से आखिरी आधे घंटे में मचेगा सियासी संग्राम!
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नगर निगम चुनाव में नामांकन के आखिरी दौर से पहले भाजपा और कांग्रेस ने टिकट को लेकर होने वाले संभावित बवाल से बचने के लिए नया सियासी फॉर्मूला तैयार कर लिया है। दोनों पार्टियां प्रत्याशियों को पहले से सिंबल देकर विवाद में पड़ने के बजाय रिटर्निंग ऑफिसर को सीधे अधिकृत प्रत्याशियों की सूची सौंपने की तैयारी में हैं। यानी दावेदारों के हाथ में आखिरी वक्त तक टिकट का भरोसा रहेगा और पार्टी का असली फैसला सीधे चुनाव अधिकारी की टेबल तक पहुंचेगा।आज दावेदारों की अंतिम परीक्षा, नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन दावेदारों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। किसी को पार्टी का सिंबल मिलेगा तो कोई महज पार्टी के आश्वासन के भरोसे नामांकन दाखिल करेगा। भाजपा-कांग्रेस दोनों की ओर से अधिक से अधिक दावेदारों को नामांकन भरने का आश्वासन दिए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.