जयपुर, जून 4 -- जयपुर के रामगंज क्षेत्र स्थित चीता वालों का मोहल्ला में निर्माण के दौरान झुक छह मंजिला इमारत को नगर निगम ने गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में की गई ताकि आसपास की इमारतों को न्यूनतम जोखिम हो। उन्होंने बताया कि नौ मई को निर्माण कार्य के दौरान कुछ पिलर क्षतिग्रस्त हो जाने से इमारत एक ओर झुक गई थी।खाली कराए गए आसपास के 15 घर ध्वस्तीकरण से पहले प्रशासन ने क्षेत्र के सभी मार्ग सील कर दिए और अवरोधक लगाकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगंज थाना पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। एहतियात के तौर पर आसपास के 10 से 15 मकानों को खाली कराया गया और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। साथ ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ...