मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जयपुर के कालीन और पत्थर उद्योग के लिए सस्ते मजदूरों की तलाश में बिचौलियों ने बिहार के गरीब परिवार को आसान शिकार बना लिया है। माता-पिता और परिजन को पैसे का लालच देकर बिचौलिये किशोरों को मजदूरी के लिए राजस्थान ले जाते हैं, जहां इनसे खतरनाक काम कराये जाते हैं। 15 जुलाई को जयपुर में अलग-अलग जगह से बालश्रम करते बरामद किये गए बच्चों ने पूछताछ में जो बातें बतायी हैं, उनके अनुसार उनकी इच्छा के विरुद्ध इनके अभिभावकों ने पैसे के लालच में इन्हें बिचौलियो को सौंप दिया था।राजस्थान के बाल अधिकारिता अधिकारिता विभाग ने समाज कल्याण विभाग के निदेशक को बालश्रम से मुक्त कराये गए किशोरों की सूची सौंपी है। मुक्त कराये गए किशोरों की इस सूची में 10 से लेकर 16 वर्ष तक के बच्चों के नाम शामिल हैं। बाल अधिकारिता वि...