नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- राजधानी में महिलाओं को निशाना बनाकर सरेराह छेड़छाड़ की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को आखिरकार जयपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुरैना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान गिरने से उसके हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर लाकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान राहुल घुरैया उर्फ राज उर्फ राहुल गुर्जर (33) निवासी ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के साथ उसके दो साथी-शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ (29) निवासी निवाई (टोंक) और बाबूलाल बराला (28) निवासी मुहाना-को भी गिरफ्तार किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.