नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद Nitin Naveen आज अपने पहले राजस्थान दौरे पर हैं। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश की शीर्ष नेतृत्व तक से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे राज्य में पार्टी संगठन की स्थिति, सत्ता के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीति की समीक्षा करेंगे।जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, सुबह Jaipur एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से वे हेलिकॉप्टर के माध्यम से Tonk के लिए रवाना हुए। टोंक में उन्होंने बीजेपी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।टोंक में कई जिलों के पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन टोंक मे...