जयपुर, मार्च 17 -- राजस्थान में नशे के बढ़ते नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए जयपुर रेंज पुलिस ने 'एंटी-वेनम' अभियान के तहत पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस विशेष ऑपरेशन के जरिए न केवल मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसा, बल्कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े हर स्तर के अपराधियों को निशाने पर लिया है। पहले दिन की कार्रवाई में 15 मुकदमे दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे यह साफ संकेत गया है कि पुलिस अब नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के मूड में है।नेटवर्क तोड़ने पर फोकस जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन में 15 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान रेंज के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.