नई दिल्ली, जून 16 -- राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में नींदड़ मोड़ के पास हुए इस हादसे में एक ओवरस्पीड ट्रेलर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।नींदड़ मोड़ पर सुबह हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हरमाड़ा थाना क्षेत्र के नींदड़ मोड़ पर हुआ। चौमूं की ओर से जयपुर आ रहा सीमेंट से भरा एक ट्रेलर तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान ट्रेलर चालक ने आगे चल रही एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार युवक और युवती उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि वे सं...